क्लोरीन गैस के रिसाव से 22 बीमार (लीड-1)
पुलिस अधीक्षक सफीन अहमद ने आईएएनएस को बताया, "टैंक को जन स्वास्थ्य विभाग में पानी को शुद्ध करने के लिए रखा गया था। इसका रिसाव कैसे हुआ इस बात का पता लगाया जा रहा है।"
उन्होंने बताया कि बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। सभी प्रभावित लोग खतरे से बाहर हैं।
बरहामपुर यहां से लगभग 180 किलोमीटर दूर है। गैस रिसाव होने के तुरंत बाद ही निकटवर्ती स्कूलों, निजी और सरकारी अस्पतालों को बंद करने का निर्देश दे दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस के रिसाव को बंद करने के प्रयास जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications