पिंकू-मोनिका हत्याकांड मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं
बीते रविवार को भिवानी जिले के नीमदिवाला गांव में मोनिका (18) और पिंकू (19) के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह सम्मान के नाम पर की गई हत्या का मामला है। इस मामले में मोनिका के माता-पिता, दो भाइयों और चाचा-चाची को अभियुक्त बनाया गया है।
जिले के पुलिस प्रमुख अश्विन ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रोहतक के अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है और हम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
अधिकारी ने कहा, "हम इस संभावना से इंकार नहीं कर सकते कि यह इज्जत के नाम पर हत्या का मामला है लेकिन अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। शव मोनिका के चाचा के घर के निकट से बरामद किए गए। ऐसा लगता है कि हत्या के बाद शवों को लटका दिया गया ताकि लगे कि यह आत्महत्या का मामला है।"
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मोनिका के घर वाले समान गोत्र की वजह से दोनों की शादी के खिलाफ थे। अश्विन का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मोनिका और पिंकू एकदूजे से प्यार करते थे और दोनों शादी की योजना बना रहे थे लेकिन परिजन इसके खिलाफ थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications