भोपाल त्रासदी : कैबिनेट की विशेष बैठक शुक्रवार को
चिदंबरम ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जीओएम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंपे जाने वाली रिपोर्ट में यूनियन कार्बाइड कंपनी के प्रमुख वारेन एंडरसन के अमेरिका से प्रत्यर्पण सहित कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं।
उन्होंने कहा, "सोमवार को तीन बजे प्रधानमंत्री को हम अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस पर कैबिनेट में विचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने मुझे कल (रविवार) संकेत दिए थे कि जीओएम की रिपोर्ट पर विचार करने लिए वह शुक्रवार को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाएंगे।"
दो-तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र से तकरीबन 40 टन मिथाइल आइसोसायनाइट गैस रिसी थी जिससे तीन हजार लोगों की उसी रात मौत हो गई थी और इस हादसे में करीब 20, 000 लोगों ने दम तोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications