बिहार की तरक्की में जद (यू) के साथ भाजपा बराबर की भागीदार : शाहनवाज

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही राज्य के विकास का सेहरा अपने सिर बांधे लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मानती है कि पिछले साढ़े चार वर्षो से अधिक के समय में बिहार को जो विकास हुआ है उसमें वह बराबर की भागीदार है। पार्टी ने हालांकि यह भी साफ किया कि बिहार में स्थिति नियंत्रण में है।

पार्टी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "बिहार के विकास में हम बराबर के भागीदार हैं। जनता दल (युनाइटेड) और भाजपा ने मिलकर बिहार को विकास की पटरी पा लाया है। भाजपा इस विकास को रूकने नहीं देगी।"

उन्होंने कहा, "बिहार के विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं। एक पहिया जनता दल (यू) है तो दूसरा भाजपा का है। बिहार को लालू प्रसाद के कुशासन से मुक्त कराने में भाजपा की भूमिका प्रमुख रही।"

गठबंधन में बढ़ी तल्खी से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "सारी स्थिति नियंत्रण में है।" उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, "कुम्हार मटका बनाते वक्त हरसंभव उसे फूटने से बचाने की कोशिश करता है। वैसे भी शिव सेना के बाद जनता दल (यू) हमारा सबसे पुराना सहयोगी है।"

शाहनवाज ने कहा, "बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी. पी. ठाकुर और मैं आज वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले। उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया। हमारे अध्यक्ष नितिन गडकरी आज शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। शाम में पार्टी के नेताओं की इस मुद्दे पर एक बैठक होगी और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि नीतीश द्वारा गुजरात सरकार की ओर से कोसी बाढ़ राहत के लिए भेजी गई राशि लौटाए जाने के बाद दोनों दलों में तल्खी बढ़ गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+