शिमला में छत्तीसगढ़ के दंपति ने की आत्महत्या
पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने बताया कि दंपति की पहचान सुधीश कुमार सिंह (30) और देवी सिंह (32) के रूप में की गई। संभवत: उनकी मौत किसी तरह का जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "शहर के लक्कार बाजार में स्थित एक होटल के कमरे में दंपति को अवचेतन अवस्था में पाया गया। उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां सुधीश की मौत हो गई। देवी सिंह की मौत सोमवार को सुबह हुई।"
पुलिस अधिकारी शकुंतला शर्मा ने कहा, "होटल में मौजूद रिकार्ड के मुताबिक 19 जून को लगभग 3 बजे दोनों होटल में आए थे। वे मनाली से यहां आए थे।"
संभवत: सुधीर द्वारा लिखा गया एक सुसाइट नोट होटल से बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि सुधीश के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications