भोपाल रिपोर्ट में एंडरसन के प्रत्यर्पण की सिफारिश

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक हादसे भोपाल गैस त्रासदी पर पुनर्गठित मंत्री समूह (जीओएम) के अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि जीओएम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंपे जाने वाली अपनी रिपोर्ट में यूनियन कार्बाइड कंपनी के प्रमुख वारेन एंडरसन के अमेरिका से प्रत्यर्पण की सिफारिश की है।

रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में चिदंबरम ने कहा, "हमने सभी मुद्दों पर गौर किया है। इनमें मुआवजा, कानूनी मसले, वारेन एंडरसन का प्रत्यर्पण और भारत सरकार के पास मौजूद कानूनी विकल्प भी शामिल है।"

उन्होंने कहा, "सोमवार को तीन बजे प्रधानमंत्री को हम अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस पर कैबिनेट में विचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने मुझे कल (रविवार) संकेत दिए थे कि जीओएम की रिपोर्ट पर विचार करने लिए वह शुक्रवार को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाएंगे।"

चिदंबरम ने कहा, "जीओएम ने महत्वपूर्ण रूप से सुधारात्मक पहलूओं, स्वास्थ्य और स्वास्थ्य से जुड़े मसलों पर चर्चा की।"

"हमारा फोकस पीड़ितों और प्रभावितों को राहत दिलाना है। अभी भी हजारों लोग हैं जो प्रभावित हैं। मै समझता हूं कि हमने महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं।"

इससे पहले, रविवार को हुई जीओएम की बैठक में सर्वोच्च न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर करने की सिफारिश करने का फैसला किया गया था। इसमें अभियुक्तों पर आपराधिक जवाबदेही तय करने पर जोर रहेगा।

दो-तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र से तकरीबन 40 टन मिथाइल आइसोसायनाइट गैस रिसी थी जिससे तीन हजार लोगों की उसी रात मौत हो गई थी और इस हादसे में करीब 20, 000 लोगों ने दम तोड़ दिया था।

इससे पहले मंत्री समूह की शनिवार को हुई बैठक में गैस त्रासदी से संबंधित सभी वैधानिक मुद्दों और कानूनी विकल्पों पर विचार किया गया और संभावित निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+