'श्वेता' की हालत नाजुक
वन विहार के सहायक संचालक ए. के. खरे ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "श्वेता नामक बाघिन 13 जून से ही नियमित भोजन नहीं ले रही है। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। उसके रक्त के नमूनों की जांच कराई गई जिसके नतीजे भी सामान्य पाए गए हैं।"
बताया गया है कि 13 जून से भोजन नहीं ले रही श्वेता को वैकल्पिक भोजन दिया गया लेकिन उसने वह भी ग्रहण नहीं किया। बाघिन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेषज्ञों का दल भोपाल पहुंच चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications