उड़ीसा में वांछित नक्सली गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 21 जून (आईएएनएस)। उड़ीसा के केंद्रपाड़ा जिले से सोमवार को प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक वांछित सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त नक्सली के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय नक्सली प्रताप पातियंगा को रायगढ़ा क्षेत्र के चंदरपुर पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

जिले के पुलिस अधीक्षक अनूप कृष्ण ने आईएएनएस को बताया कि वह कांगादीमा गांव का निवासी है और उस पर स्थानीय सरकारी इमारतों और कई ग्रामीणों पर हमला करने के आरोप हैं।

कृष्ण के मुताबिक प्रताप मुख्य नक्सली सरगना आजाद और निखिल का करीबी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+