हिस्सेदारी बेचने की खबर से मेयतास इंफ्रा के शेयरों में तेजी
दरअसल कंपनी ने 20 फीसदी हिस्सेदारी साऊदी बिनलादिन ग्रुप (एसबीसी) को बेचने की घोषणा की है। इस कारण कंपनी के शेयरों में उछाल आया है।
मेयतास ने एक बयान में कहा है, "कंपनी ने 15,459,133 शेयर जारी कर एसबीजी प्रोजेक्ट इंवेस्टमेंट लिमिटेड को आवंटित करने का प्रस्ताव दिया है।"
एसबीजी निर्माण क्षेत्र की सऊदी अरब की दिग्गज कंपनी है जो मध्य पूर्व के कई देशों में कारोबार कर रही है।
नियामक के नियमों के मुताबिक कंपनी को अब खुला प्रस्ताव लाना होगा। खुले प्रस्ताव की कीमत प्रति शेयर 195.72 रुपये होगी जो 12 अगस्त को खुलेगा।
इस खबर के आने के बाद मेयतास के शेयर सोमवार को 52 सप्ताह के उच्च स्तर 253.40 रुपये तक पहुंच गए।
बिनलादिन ग्रुप को हिस्सेदारी बेचने के बाद मेयतास के सबसे बड़े प्रोमोटर आईएल एंड एफएस की हिस्सेदारी 29 फीसदी रह जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications