अफगानिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 4 नाटो सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "आईएसएएफ के चार सैनिक इस हादसे में मारे गए।"
आईएसएएफ की विज्ञप्ति में मारे गए सैनिकों की पहचान नहीं बताई गई है, लेकिन कहा गया है कि उनमें तीन आस्ट्रेलियाई थे।
अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में इन दिनों अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के सैनिक तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications