पाकिस्तान में झड़पें, 8 आतंकवादियों सहित 11 मरे
इस्लामाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से के ओरकजई कबायली क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार सुबह हुई झड़पों में आठ आतंकवादियों और कम से कम तीन सैनिकों सहित 11 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कुछ आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों के वाहन पर रॉकेट हमला कर देने से तीन सैनिक मारे गए और पांच घायल हो गए।
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कबायली इलाके में आठ आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तानी सेना ने पिछले एक साल से जारी अभियान में इस इलाके से आतंकवादियों का सफाया करने में काम में काफी प्रगति की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications