टेंशन लेने की जरूरत नहीं : नीतीश
विश्वास यात्रा पर नालंदा जाने के पूर्व पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों द्वारा भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा अकेले चुनाव लड़ने के बयान पर पूछे जाने के बाद उन्होंने कहा कि टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि रिलैक्स रहें और कूल रहें।
उल्लेखनीय है कि गुजरात सरकार द्वारा कोसी आपदा के समय मिली राहत की राशि नीतीश कुमार द्वारा लौटाये जाने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने रविवार को अगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने सहित मुख्यमंत्री को निशाना साधते हुए कई तरह के बयान दिए थे।
इतना ही नहीं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को मुख्यमंत्री की विश्वास यात्रा का बहिष्कार भी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications