भारत के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा होगी : कुरैशी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को कहा कि भारत के साथ प्रस्तावित बातचीत के दौरान पानी और आतंकवाद सहित सभी मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा। इसके साथ ही कुरैशी ने दोनों देशों के बीच अविश्वास को समाप्त करने की जरूरत पर जोर दिया।
मुल्तान में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कुरैशी ने कहा कि भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ बातचीत करने 24 जून को इस्लामाबाद आ रही हैं।
क्लिक करें: पाक से हर प्रकार की वार्ता को तैयार भारत
कुरैशी ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा 15 जुलाई को पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान सभी मुद्दों को उठाया जाएगा। कुरैशी ने कहा, "नई दिल्ली के साथ हमारे दीर्घकालिक मुद्दे हैं, जिसमें पानी और आतंकवाद से संबंधित मुद्दे भी शामिल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications