बंदूक की नोक पर गाजियाबाद में 52 लाख की लूट
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजेंद्र नगर इलाके में शुक्रवार को छह बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर 52 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए।
यह घटना शुक्रवार की दोपहर को हुई जब व्यापारी शिव शंकर जिंदल दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में अपने कार्यालय में मौजूद थे। जिंदल गाजियाबाद में एक दुकान और डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनी जिंदल इंटरप्राइजेज का संचालन करते हैं।
लुटेरे घर के पास छिपे हुए थे। नौकरानी सुनीता ने जब बाजार जाने के लिए घर का दरवाजा खोला तभी सारे लुटेरे घर में घुस गए। लुटेरों ने नौकरानी को घर के भीतर धकेल दिया। उन्होंने बंदूक की नोंक पर जिंदल की पत्नी अंजू जिंदल, बेटे सुगम, बेटी सोनल और चालक महमूद को अपने कब्जे में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications