उप्र में सड़क हादसा, 9 की मौत

पुलिस निरीक्षक तिलकपाल सिंह के मुताबिक, "सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकी दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।"
उन्होंने बताया, "प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराया। हादसे के समय 40 से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार थे।" पुलिस के मुताबिक लोग फिरोजाबाद जिले के जफरपुर गांव से 'तिलक समारोह' में हिस्सा लेने के बाद इटावा लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications