भोपाल गैस कांड पर तीन दिन चलेगी मंत्रिमंडल की बैठक
नई दिल्ली। भोपाल गैस त्रासदी पर मंत्रियों के समूह की दूसरी बैठक लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी हो रही है। बैठक में भोपाल गैस कांड के हर आयाम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। शनिवार को जीओएम की बैठक दो सत्रों में होगी और यह रविवार को भी जारी रहेगी। ऐसी संभावना है कि यह सोमवार को मंत्रिमंडल को अपनी रिपोर्ट सौंप दे।
पढ़ें - अमेरिका की तेल रिसाव त्रासदी की खबरें
इससे पहले शुक्रवार को मंत्री समूह की पहली बैठक हुई जिसमें पीड़ितों के राहत व पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जीओएम के अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा था कि कानूनी, स्वास्थ्य और विकिरण के अलावा इस मामले में भोपाल की अदालत द्वारा दिए गए फैसले के बारे में शनिवार को चर्चा की जाएगी।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री और जीओएम के सदस्य पृथ्वीराज चव्हाण ने संकेत दिए हैं कि जीओएम विश्व की सबसे बड़ी इस औद्योगिक त्रासदी के लिए जवाबदेही भी तय कर सकता है। चव्हाण ने पत्रकारों से कहा, "मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि त्रासदी से संबंधित सभी पहलू एजेंडे में शामिल हैं और इस पर चर्चा होगी।"












Click it and Unblock the Notifications