हिमाचल में मल्टीप्लेक्स के लिए कर नहीं
शिमला, 19 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार निवेशकों को लुभाने के लिए मल्टीप्लेक्स को मनोरंजन कर के दायरे से मुक्त करने जा रही है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया, "सरकार ने शुक्रवार को इस बारे में मंजूरी दी। इसके तहत मल्टीप्लेक्स से 26 मई 2007 से 25 मई, 2012 के बीच का मनोरंजन कर नहीं लिया जाएगा।"
प्रवक्ता ने कहा कि मनोरंजन कर से यह छूट वर्ष 2004 की राज्य औद्योगिक नीति के प्रावधानों के तहत दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications