नीतिश सरकार ने गुजरात की सहायता राशि लौटाई
पटना, 19 जून (आईएएनएस)। नीतीश-मोदी विज्ञापन को लेकर उठे विवाद के बाद बिहार सरकार ने गुजरात की ओर से कोसी आपदा के समय दी गई पांच करोड़ रुपये की मदद लौटा दी है।
जनता दल (युनाइटेड) के प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने शनिवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "एक एजेंडे तहत हमारा नुकसान किया गया है। हमारी वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुस्लिम मत मिले। बिहार में हमारी वजह से ही भाजपा है।"
पिछले दिनों पटना में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दौरान स्थानीय अखबारों में एक विज्ञापन छपा था जिसमें नीतीश कुमार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर एक साथ छपी थी। इस विज्ञापन में इस बात का भी जिक्र था कि वर्ष 2008 में कोसी बाढ़ आपदा के समय गुजरात ने बिहार को पांच करोड़ रुपये की मदद की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications