मनमोहन सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे हार्पर

गुरमुख सिंह

टोरंटो, 19 जून (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने शुक्रवार को घोषणा की कि जी-20 शिखर बैठक की समाप्ति के बाद वह 27 जून को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

एक दशक से ज्यादा अरसे बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कनाडा आ रहा है। वह एकमात्र ऐसे शासनाध्यक्ष हैं, जिनकी मेजबानी शिखर बैठक संपन्न होने के बाद कनाडा सरकार करने जा रही है।

हार्पर, मनमोहन सिंह और उनके शिष्टमंडल के सम्मान में रात्रिभोज देंगे। हार्पर ने गत नवंबर को भारत का दौरा किया था।

शुक्रवार को हार्पर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वह जी-20 समूह की शिखर बैठक के बाद भारतीय प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

हार्पर ने कहा कि कनाडा और भारत के बीच वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक संबंधों में विकास की भरपूर संभावनाएं हैं। हार्पर ने कहा कि इस बैठक के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक संबंधों पर चर्चा होगी।

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त शशिशेखर गवइ ने आईएएनएस को बताया, "द्विपक्षीय व्यापार और प्रस्तावित परमाणु संधि तथा अन्य मसलों पर भी दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच चर्चा होगी।"

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री कुछ समझौतों पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं।

बातचीत के दौरान मनमोहन सिंह कनाडा में बढ़ती खालिस्तानी गतिविधियों पर चिंता जाहिर कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय सुरक्षाकर्मियों को कनाडा द्वारा वीजा देने से इंकार किए जाने का मसला भी इस दौरान उठ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+