राजस्थान की सभी पंचायतों में वृद्धाश्रम खोलने का प्रस्ताव
मेहता शनिवार को उदयपुर में जिला कलक्टर सभागार में आयोजित जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि कई स्वयंसेवी संस्थाएं नि:शक्तजनों की अच्छी सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में वृद्घों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और संयुक्त परिवार भी टूटते जा रहे हैं जिससे वृद्घजनों के सामने कई प्रकार की समस्याएं आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग इसके प्रति चिन्तित है औेर चाहता है कि सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर वृद्घाश्रम खुले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications