बब्बर खालसा का आतंकवादी मुंबई में गिरफ्तार
मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। मुंबई में शनिवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तीन हथियार और 40 कारतूस बरामद किए गए।
मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने निशांत सिंह करम सिंह को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया।
एटीएस प्रमुख राकेश मारिया ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि सिंह नांदेड़ से यहां आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
मारिया ने कहा कि वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की टीम सिंह से पूछताछ करने के लिए यहां आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications