मप्र में तापमान में वृद्धि
राज्य में मानसून के दस्तक देने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया है। भोपाल का अधिकतम तापमान 39़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 39़ 0 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 44़ 0 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 40़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान इंदौर, होशंगाबाद और भोपाल संभागों में बादल छाए रहेंगे और राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications