महाराष्ट्र में भूस्खलन, 4 की मौत
रत्नागिरी, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में दापोली के निकट हार्ने गांव में शनिवार तड़के हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई और इतने ही मलबे में दब गए। हादसे के समय वे सभी अपने घरों में सो रहे थे।
यहां से करीब 160 किलोमीटर दूर दापोली के पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, "हार्ने गांव में तड़के भूस्खलन हुआ। इसकी वजह से दो मकानों के मलबे में आठ लोग दब गए। उनमें चार के शव बरामद किए जा चुके हैं अन्य की तलाश जारी है।"
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त तन्वी पवार (सात वर्ष),प्रथमेश पवार (नौ वर्ष), प्रवीण पवार(30 वर्ष) और सुनीता पवार(26 वर्ष)के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications