दिल्ली में तपिश बरकरार
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को शनिवार को भी तपिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।"
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को तापमान में वृद्धि की संभावना है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रता का स्तर 64 प्रतिशत था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications