गाजा नीति में मौलिक बदलाव करे इजरायल: मून
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मून ने शुक्रवार को कहा, "मैं इस बात से खुश हूं कि इजरायली सरकार अपनी नीति में बदलाव कर रहा है। लोगों की जरूरतों के लिए अभी कुछ और किए जाने की जरूरत है। मैं इजरायल की गाजा नीति में मौलिक बदलाव की मांग करता रहूंगा।"
इससे पहले गुरुवार को इजरायल ने अपने रुख में नरमी लाते हुए गाजा पट्टी पर लगाई आर्थिक नाकेबंदी में ढील देने का फैसला किया था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि नई नीति के तहत यह ढील इसलिए दी गई है ताकि अंतर्राष्ट्रीय देखरेख में गाजा पट्टी में मानवीय परियाजनाओं के लिए सहायता सामग्री पहुंचाई जा सके।
गौरतलब है कि इजरायल ने वर्ष 2006 से गाजा की आर्थिक नाकेबंदी कर रखी है। गत 31 मई को इजरायली नौसेना द्वारा गाजा पट्टी के लिए सहायता सामग्री और कार्यकर्ताओं को ले रहे जहाजों पर गोलीबारी की गई थी। इस कार्रवाई में नौ लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications