'किर्गिस्तान में 7.1 करोड़ डॉलर की मदद की जरूरत'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार किर्गिस्तान के दक्षिणी भाग में बीते कई दिनों से जारी जातीय हिंसा में लगभग तीन लाख लोग बेघर हुए हैं। इसका प्रभाव परोक्ष रूप से लाखों लोगों पर पड़ा है।
संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी जॉन होम्स ने कहा, "मैं हिंसा के विस्तार से आश्चर्यचकित हूं। लोगों के मारे जाने और घायलों की बढ़ती तादाद दुर्भाग्यपूर्ण है।"
होम्स ने कहा कि किर्गिस्तान में लोगों को बड़े पैमाने पर मदद की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र पहले ही 80 लाख डॉलर की मदद कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications