दिल्ली में तापमान 43 डिग्री पहुंचा (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि का अनुमान है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्र्रता का स्तर 64 प्रतिशत था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications