अर्जेन्टीना में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे
ब्यूनस आयर्स, 19 जून (आईएएनएस)। अर्जेन्टीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में टेलीविजन चैनल 'सी5एन' का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार साचार चैनल सी5एन ने बताया कि ब्यूनस आयर्स के विसेंती लोपेज जिले में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 9.45 बजे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हेलीकॉप्टर में सवार चैनल के कैमरामैन फर्नान्डो गोंजालेज और चालक एरिक मिगल विला की मौत हो गई।
गौरतलब है कि कैमरामन एक कर दुर्घटना को कवर करने जा रहे थे जो शुक्रवार सुबह राजधानी के निकट ही सोल राजमार्ग पर हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications