महाराष्ट्र में भूस्खलन से 8 की मौत (लीड-1)
यहां से करीब 160 किलोमीटर दूर दापोली के पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, "हार्ने गांव में तड़के भूस्खलन हुआ। इसकी वजह से दो मकानों के मलबे में आठ लोग दब गए। मलबे से आठ शव बाहर निकाल लिए गए हैं। "
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की शिनाख्त तन्वी पवार (सात वर्ष),प्रथमेश पवार (नौ वर्ष), प्रवीण पवार(30 वर्ष) और सुनीता पवार(26), संतोष घाग (30), संजीवनी घाग (24), सरस्वती घाग (67) और लतिका बोथ्रे के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications