पहले दिन रावण ने की 20 करोड़ रुपये की कमाई
मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। निर्देशक मणिरत्मन की फिल्म रावण ने प्रदर्शित होने के पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की है। शुक्रवार को फिल्म तीन भाषाओं दुनियाभर में रिलीज हुई थी।
फिल्म के सह निर्माता रिलायंस बिग पिक्चर्स ने कहा कि हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रावण को दुनिया भर के करीब 2200 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। रिलायंस ने मद्रास टॉकिज के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया है।
रावण में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन और दक्षिण के स्टार विक्रम ने अभिनय किया है।
फिल्म के तमिल संस्करण को तेलुगू में डब किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications