सागर में 3 बच्चों की हत्या के बाद पिता ने आत्महत्या की
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार खुरई थाने के रविदास वार्ड में रहने वाले बाल मुकुंद अहिरवार ने शनिवार को अपने दो बेटों सुरेंद्र (आठ वर्ष) व नरेंद्र (छह वर्ष) और बेटी प्रियंका (पांच वर्ष) की रस्सी के फंदे से लटका कर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया।
सागर के पुलिस अधीक्षक वी. के. सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी बाल मुकुंद ने लगभग पांच माह पहले पत्नी की हत्या की थी और अभी हाल ही में जमानत पर छूट कर आया था। उसके तीनों बच्चे अपनी दादी के साथ रहते थे। जहां से उन्हें लेकर वह शुक्रवार की रात में ही आया था। इस वारदात को अंजाम देने की वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि बाल मुकुंद नशे का आदी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications