टाटा, फ्यूचर ग्रुप ने जीएसएम मोबाइल सेवा शुरू की

देश में खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी 'टी24 जीएसएम मोबाइल सेवा' को आंध्र प्रदेश सर्किल में शुरू किया गया है और देश के बाकी हिस्सों में इसे अगले दो माह के भीतर शुरू करने की योजना बनाई गई है।

फ्यूचर ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किशोर बियानी के साथ इस सेवा की शुरुआत करते हुए टीटीएसएल के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा, "यह सेवा देश के दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए नई और अपनी पहली तरह की पहली है।"

बियानी ने कहा, "बातचीत के बदले उपभोक्ताओं को शॉपिंग का फायदा होगा। इसी तरह जितनी बात की जाएगी उतनी ही शॉपिंग की सुविधा मिलेगी।"

टी24 का टैरिफ प्लान प्रति सेकेंड पर आधारित होगा। इसके अलावा फ्यूचर ग्रुप के आउटलेट से 500 रुपये के वाउचर की खरीद पर उपभोक्तओं को फ्री टॉक टाइम दिया जाएगा।

देश भर में अगले कुछ महीनों में इस सेवा का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए फ्यूचर ग्रुप के 75 शहरी और 65 ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद नेटवर्क का प्रयोग किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+