फिलीस्तीन का हमास से सुलह से इंकार
रामल्ला, 19 जून (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात का खंडन किया कि फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने फिलीस्तीनियों के आंतरिक मतभेद मिटाने के लिए हमास संगठन का सुलह का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गाजा के अल-कद रेडियो के हवाले से खबर दी कि फिलीस्तीन के मुख्य वार्ताकार साएब अराकात ने कहा, "मैं कह नहीं सकता कि हमास ने सुलह की कोई पेशकश की हो, जिसे स्वीकार किया जाए।"
हमास के एक नेता ने शुक्रवार को कहा था कि अब्बास और मिस्र ने सुलह का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। सुलह का यह प्रस्ताव अरब लीग के प्रमुख अम्र मूसा की पिछले सप्ताह की गाजा यात्रा के दौरान उन्हें सौंपा गया था।
फिलीस्तीन के दो प्रमुख धड़े हैं-फतह और हमास। इन दोनों में वर्ष 2007 से तीखे मतभेद हैं, जब हमास ने गाजा के अब्बास समर्थक सुरक्षा बलों को परास्त कर इलाके पर कब्जा कर लिया था। अब्बास की फतह पार्टी अब सिर्फ पश्चिमी तट पर शासन करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications