नारायण मूर्ति दुर्घटना में चोटिल, आराम की सलाह
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रिस गोपालकृष्णन ने एक व्याख्यान में बताया कि यह एक मामूली हादसा था। चिंतित होने की कोई बात नहीं है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मूर्ति व्याख्यान को संबोधित करने वाले थे।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के पूर्व छात्र संघ की ओर से आयोजित व्याख्यान को मूर्ति की ओर से गोपालकृष्णन ने संबोधित किया। गोपालकृष्णन ने आईआईटी कानपुर के एम. टेक की डिग्री हासिल की है।
गोपालकृष्णन ने यह नहीं बताया कि दुर्घटना कैसे हुई और मूर्ति को कब तक आराम करने की सलाह दी गई है।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दुर्घटना कुछ सप्ताह पहले हुई जब मूर्ति यूरोप के दौरे पर गए हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications