यमन खुफिया एजेंसी के मुख्यालय पर हमला, 7 मरे

सना, 19 जून (आईएएनएस)। यमन के दक्षिणी तटवर्ती शहर अदन में शनिवार को खुफिया एजेंसी के मुख्यालय पर सशस्त्र आतंकवादियों के हमले में सात पुलिस कर्मी मारे गए और चार घायल हो गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अदन के तवाही में 'पोलिटिकल सिक्योरिटी एजेंसी' के परिसर पर धावा बोलने से पहले आतंकवादियों ने बाहर खड़े सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए। सूत्रों के अनुसार मरने वालों में दो महिला पुलिस अधिकारी और एक चिकित्सक शामिल हैं।

समझा जाता है कि आतंकवादियों का संबंध अलकायदा से था। परिसर के आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों का कहना है कि आतंकवादियों ने रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड दागे और हथगोले फेंके।

यह हमला बंदियों को मुक्त कराने के प्रयास में किया गया था। इसी अति सुरक्षा वाले परिसर में अलकायदा और अलगाववादी सर्दन मूवमेंट के सदस्यों को कैद रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+