पश्चिम बंगाल में 3 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में कामतापुर लिबरेशन आर्गेनाइजेशन (केएलओ) के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने माटीगारा के पतिरमजोत क्षेत्र में उन आतंकवादियों में से एक इंद्रजीत रॉय के मकान पर छापा मारकर उसे उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
दार्जीलिंग जिले के पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह ने बताया कि उनमें से एक का नाम तीर्थ बर्मन है और वह कुख्यात आतंकवाद है। उसे बांग्लादेश के चटगांव में प्रशिक्षण दिया गया। वह केएलओ का उत्तर बंगाल का प्रभारी था।
आतंकवादियों के कब्जे से 13 राउंड गोलियां, एक नौ एमएम पिस्तौल और उत्तर बंगाल तथा असम के मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए गए।
भूटान द्वारा वर्ष 2004 में आतंकवादियों शिविरों पर कार्रवाई किए जाने के बाद से केएलओ कमजोर पड़ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications