एंडरसन को छोड़ना मेरे हस्तक्षेप से बाहर का मामला : अर्जुन सिंह

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भोपाल गैस त्रासदी मामले के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन को देश से बाहर जाने का सुरक्षित रास्ता दिए जाने के मामले में चौतरफा आरोप झेल रहे मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह ने कहा है कि यह मामला उनके हस्तक्षेप करने के अधिकार से बाहर का था।

सिंह ने अंग्रेजी समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से कहा, "इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का मेरे पास अधिकार नहीं था।" उन्होंने संकेत दिया कि एंडरसन को सुरक्षित रास्ता देने का फैसला केंद्र सरकार का था।

कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सिंह ने यह भी संकेत दिया कि उनकी आत्मकथा में भोपाल गैस त्रासदी और एंडरसन मामले का विस्तृत जिक्र होगा।

वर्ष 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के समय अर्जुन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री और स्वर्गीय राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सत्यव्रत चतुर्वेदी और आर. के. धवन ने हाल के अपने बयानों में कहा था कि एंडरसन के देश से बाहर जाने के मामले में अर्जुन सिंह ही जवाब दे सकते हैं।

इधर अुर्जन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

पार्टी प्रवक्ता मोहन प्रकाश से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर मंत्रियों का समूह विचार कर रहा है और इससे जुड़े सभी सवालों का वह हल निकालेगा।

प्रकाश ने आईएएनएस से कहा, "जो भी सवाल उठाए गए हैं, जो भी उत्सुकता है उसका मंत्री समूह समाधान निकालेगा।"

उल्लेखनीय है कि भोपाल गैस त्रासदी के बाद भारत आए एंडरसन को सात जुलाई 1984 को गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बाद में अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया था। इस वक्त वह अमेरिका में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+