बिहार के मंत्रियों ने फूंका 47 लाख रुपये का पेट्रोल
आरटीआई के माध्यम से जुटाए गए आंकड़ों का खुलासा विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने किया है। इसके मुताबिक 14 मंत्रियों ने मिलकर यह राशि खर्च की है।
बिहार में राजद के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आईएएनएस से कहा, "राज्य के गरीब लोगों से लिए गए धन का प्रयोग कर मंत्रियों ने यह तेल खर्च किया है।"
आरटीआई के तहत प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अकेले पर्यटन मंत्री रामप्रवेश राय ने 33 लाख रुपये का पेट्रोल खर्च किया है।
सिद्दीकी ने कहा कि राय ने वर्ष 2008-09 में 28.31 लाख और वर्ष 2009-10 में 10 अक्टूबर तक 4.81 लाख रुपये पेट्रोल पर खर्च किये।
इस मामले में अन्य मंत्री भी राय से ज्यादा पीछे नहीं हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने 7.32 लाख रुपये का पेट्रोल खर्च किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications