श्रीलंकाई तमिलों तक सहायता पहुंचाने की जरूरत : जयललिता
यहां जारी बयान में जयललिता ने कहा, "भारत सरकार ने श्रीलंकाई तमिलों के लिए मकान बनवाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। क्या भारत सरकार के पास इस बात की जानकारी है कि उसके द्वारा श्रीलंका को पहले मुहैया कराए गए 500 करोड़ रुपये कहां खर्च किये गए।"
जयललिता ने कहा कि केंद्र और तमिलनाडु की सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि श्रीलंका सरकार एक लाख विस्थापित तमिलों के पुनर्वास के लिए तत्काल कदम उठाए। स्कूल और पूजास्थल बनवाए।
उन्होंने तमिलों के पुनर्वास के बारे में श्रीलंका सरकार के पूर्व के आश्वासनों का हवाला देते हुए कहा कि इस बारे में कुछ नहीं किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीलंकाई सेना व्यवस्थित ढंग से तमिलों के सांस्कृतिक प्रतीकों को नष्ट कर रही है और वहां बौद्ध धार्मिक स्थलों का निर्माण कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications