अफगानिस्तान में हिंसा, 17 की मौत
काबुल, 19 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में सड़क के किनारे हुए एक बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों और तीन नागरिकों सहित पांच लोग मारे गए जबकि उत्तरी हिस्से में सुरक्षा बलों ने 12 लोगों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उरूजगान प्रांत में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया। प्रांत के पुलिस प्रमुख जुमा गुल हेमात ने बताया कि इसमें तीन नागरिक और दो पुलिसकर्मी मारे गए।
एक अन्य घटना में तालिबान के फील्ड कमांडर मुल्ला अब्दुल रज्जाक सहित 12 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। रज्जाक को सूबे में हुए कई विस्फोटों के लिए जिम्मेदार माना जाता था।
उधर, अमेरिकी और जर्मन फौजों ने कुंदूज में अभियान तेज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications