इराकी सीमा के निकट 8 तुर्की सैनिकों की मौत

इस्तानबुल, 19 जून (आईएएनएस)। तुर्की की इराक से सटी सीमा के करीब कुर्द विद्रोहियों द्वारा तुर्की की सैन्य चौकियों पर हमला किए जाने से उसके आठ सैनिक मारे गए और 14 घायल हो गए। यह जानकारी तुर्की सेना ने शनिवार को दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रतिबंधित कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के सदस्यों द्वारा हक्कारी प्रांत के सेम्दिलिनी शहर में यह हमला किया गया।

तुर्की जनरल स्टाफ की ओर से जारी ऑनलाइन बयान में कहा गया है कि झड़पों में 12 विद्रोही मारे गए।

यूरोपीय संघ और अमेरिका ने पीकेके को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।

तुर्की की फौज और पीकेके के बीच 1980 और 1990 के दशक में खूनी संघर्ष हुआ था जिसमें करीब 40,000 लोग मारे गए थे।

दोनों पक्षों में हाल के महीनों में संघर्ष बढ़ा है। तुर्की के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी इराक में पीकेके के संदिग्ध ठिकानों पर बमबारी की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+