तुर्की में बस दुर्घटना, 6 मरे
अंकारा, 19 जून (आईएएनएस)। तुर्की के बितलिस प्रांत में शनिवार को ईरान की एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि 45 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तुर्की के बितलिस प्रांत में ईरान की यात्री बस अहलाट कस्बे में एक द्वीप के पास पलट गई। इस दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अहलाट, टिटविन और बितलिस के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications