नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के वाहन को जलाया
रांची, 19 जून (आईएएनएस)। नक्सलियों ने शनिवार को झारखण्ड के चतरा जिले में एक सड़क निर्माण कंपनी के दो वाहनों में आग लगा दी।
रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर चतरा में मिनी कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक ट्रक और एक रोलर में 20-25 नक्सलियों ने आग लगा दी।
यह कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत का काम कर रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कंपनी ने नक्सलियों को धन देने से इंकार कर दिया, जिस कारण विद्रोहियों ने कंपनी के वाहनों को निशाना बनाया। हम कंपनी को काम पूरा करने के लिए सुरक्षा मुहैया करवाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications