चीन में भूस्खलन, 35 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी प्रांत फुजियान में शनिवार को छह लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। शुक्रवार को आधी रात को हुए भूस्खलन में 19 लोगों की मौत हो गई थी। पन्द्रह लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं।
फुजियान के पड़ोसी राज्य झेजियांग में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई थी।
चीन के दक्षिण में स्थित स्वायत्तशासी क्षेत्र गुआंक्सी झुआंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोगों को लापता बताया जा रहा है।
उधर, नागरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार शाम हुई मूसलाधार बारिश में 69 लोगों के मरने तथा 44 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। जियांक्सी, फुजियान, हुनान, गुआंगडोंग और अन्य इलाकों में भी जमकर बारिश हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications