क्वे टा में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या
क्वे टा, 19 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वे टा में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर कम से कम दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार क्वे टा के एक उपनगर के सरियाब मार्ग पर थाना प्रभारी अब्दुल वहाब अपने सिपाहियों के गश्त लगा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी की मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस हमलावरों का पीछा कर रही है।
इससे पहले सुबह एक पटरी पर किए गए विस्फोट में दो व्यक्ति घायल हो गए। विस्फोट के प्रभाव से एक मीटर पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से रेलसेवाएं प्रभावित हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications