पाकिस्तान में विस्फोट, 9 घायल
इस्लामाबाद, 19 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में शनिवार सुबह एक पुलिस वैन के समीप रिमोट कंट्रोल की मदद से किए गए बम विस्फोट में कम से कम नौ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में पांच पुलिसकर्मी हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह विस्फोट खबर पख्तूनख्वा जिले के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ।
स्थानीय अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायलों में से एक ही हालत नाजुक है। सूत्रों ने बताया कि इस विस्फोट में पैदल चलने वालों को ज्यादा चोट आई।
ण्क निजी टीवी के अनुसार विस्फोट के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान के बाद 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
इससे पहले पिछले महीने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक शीर्ष पुलिस अधिकारी सहित 13 लोगों की हत्या के आरोपी एक आतंकवादी कमांडर को मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications