पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 13 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कबायली जिले उत्तरी वजीरिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र इंजाराबाद में एक घर पर किए गए हमले में चार अन्य लोग घायल हो गए।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, "एक घर पर ड्रोन से दो मिसाइल दागे गए और वह क्षतिग्रस्त हो गया।" अधिकारी ने बताया, "हमें जो सूचनाएं मिली हैं उसके मुताबिक मलबे से 13 शवों को निकाला गया है।"
मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पिछले एक साल में इस क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन ने दर्जनों हमले किए हैं।
शनिवार को ही उत्तरी पश्चिमी जिले के डेरा इस्माइल खान में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications