माता-पिता तक सीधे पहुंचेगी छात्रों की जानकारी

मेरठ, 19 जून (आईएएनएस)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के छात्र भले ही इस फैसले को पसंद न करें, लेकिन उनके माता-पिता इससे जरूर खुश होंगे। विश्वविद्यालय एक 'वेब पेज' शुरू कर रहा है जिसमें प्रत्येक छात्रों की दैनिक उपस्थिति से लेकर वार्षिक शैक्षणिक प्रदर्शन तक की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के माता-पिता या अभिभावकों को अपने बेटे या बेटी के बारे में जानकारी लेने के लिए सिर्फ वेबसाइट पर लॉग ऑन करना होगा और पूरी जानकारी उनके सामने होगी। लेकिन उन छात्रों को विश्वविद्यालय का यह फैसला शायद ही पसंद आएगा जो कॉलेजों में मौज-मस्ती, कक्षा में अनुपस्थित रहना पसंद करते हैं।

मेरठ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता एस. सी. पिपलानी ने आईएएनएस को बताया, "दैनिक उपस्थिति, परीक्षाओं के नंबरों के अलावा वार्षिक शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी माता-पिता तक सीधे पहुंचेंगी।"

उन्होंने बताया कि प्रत्येक छात्र के लिए एक अलग वेब पेज बनाया जाएगा जिस पर उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड दर्ज किए जाएंगे और छात्रों की नियमित जानकारियां भी दर्ज की जाएंगी।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष लगभग 1.25 लाख छात्र यहां दाखिला लेते हैं। इस विश्वविद्यालय से संबद्ध 75 कॉलेज हैं जहां पर स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कई पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं।

देश में यह अपने तरह का पहला प्रयोग है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+