पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 3 की मौत
कबायली जिले उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली शहर के नजदीक हुए हमले में चार अन्य लोग घायल हो गए।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, "एक घर पर ड्रोन से दो मिसाइल दागे गए और वह क्षतिग्रस्त हो गया।" अधिकारी ने बताया, "हमें जो सूचनाएं मिली हैं उसके मुताबिक स्थानीय लोगों ने मलबे से तीन शव और चार घायलों को निकाला।"
मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। इस क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन ने दर्जनों हमले किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications