बिहार में 6 रेलवे अधिकारी निलंबित
पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले में रेलवे टिकट के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले में छह रेलवे अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
अधिकारी ने शनिवार को बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों को शुक्रवार रात को निलंबित किया गया।
अधिकारी ने कहा, "जाली रेलवे टिकटों के फर्जीवाड़े में ये अधिकारी शामिल थे और उन्हें इससे 15,000 रुपये प्रतिमाह प्राप्त होते थे।"
रेलवे सूत्रों के मुताबिक बुकिंग क्लर्क अजीत कुमार से पूछताछ के दौरान जाली टिकटों के धंधे में रेलवे अधिकारियों की संलिप्तता का पता चला। अजीत को 29 मई को मुंगेर जिले से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने 36 लाख रुपये मूल्य के जाली टिकटों, 36 मशीनों और 57 लाख रुपये नकद बरामद किए। आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों से जुड़ी एक डायरी भी बरामद की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications